हत्याकांड मामले में शीघ्र सजा दिलाने के लिए स्पीड ट्रायल की तैयारी

विधायक के निजी वाहन चालक की हत्या मामले में एसपी ने की प्रेस वार्ता

विधायक के निजी वाहन चालक की हत्या मामले में एसपी ने की प्रेस वार्ता कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में तीन जून की रात को जमीन विवाद में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव (पिता दशरथ यादव) की नृशंस हत्याकांड मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है़ हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का प्रयास किया जायेगा़ इसके लिये जल्द चार्जशीट दाखिल करायी जायेगी. मामले का स्पीडी ट्रायल हो, इसको लेकर भी पुलिस प्रयास करेगी़ यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने दी़ एसपी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य कारण दोनों पक्षों में जमीन विवाद है, जो पिछले आठ वर्षों से चला आ रहा है़ जमीन विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत कर पंचनामा भी तैयार हुआ था, परंतु कोई स्थायी हल नहीं निकला़ उन्होंने बताया कि तीन जून की रात्रि करीब 9:30 बजे जमीन विवाद के कारण आरोपियों द्वारा राजकुमार यादव की हत्या फरसा और चपड़ा से कर दी गयी. इस घटना में मृतक के पिता दशरथ यादव और अन्य दो लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया़ घटना को लेकर मृतका की पत्नी श्वेता देवी द्वारा कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जिसमें से पांच आरोपियों चितरपुर निवासी गोपाल यादव (पिता भीखन यादव), भीखन यादव (पिता स्व. अकल महतो उर्फ अकल यादव), गुलबी देवी (पति भीखन यादव), विजय यादव (पिता राजू यादव) और सचिन यादव (पिता गोपाल यादव) को गिरफ्तार किया गया है़ पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त चपड़ा, फरसा और दो मोबाइल फोन आदि बरामद किया है़ सूचना पर मौके पर गयी थी पुलिस : मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप पर एसपी ने कहा कि दोनों पक्षों में विवाद की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस घटनास्थल पहुंची थी़ उस समय मामला आपसी विवाद जैसा था़ देर रात को अचानक विवाद विकराल रूप ले लिया, जिसमें राजकुमार यादव की मौत हो गयी़ जहां तक पुलिस द्वारा शिथिलता बरतने का आरोप लगाया जा रहा है, उसकी जांच डीएसपी स्तर से कार्रवाई जा रही है़ जांच में सत्य पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी़ मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार आदि मौजूद थे़ 12 घंटे के अंदर पकड़े गये आरोपी : प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि घटना के उदभेदन को लेकर डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया़ पुलिस टीम ने आठ से 12 घंटे के अंदर उपरोक्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया़ शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है़ जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जायेंगे़ भू माफियाओं पर लगेगा सीसीए : एसपी ने कहा कि जिले में आये दिन जमीन विवाद से संबंधित आ रही शिकायतों को देखते हुए जल्द ही यह व्यवस्था की जायेगी कि थाना दिवस में एसडीओ और एसडीपीओ स्तर से विवाद की सुनवाई की जाये. इसके लिये उपायुक्त से चर्चा की गयी है़ उन्होंने बताया कि भूमि माफियाओं जिनके विरुद्ध ज्यादा मामले दर्ज हैं, उन्हें चिह्नित कर सीसीए लगाया जायेगा. उदित राज मौत मामले में पुलिस गंभीर , फॉरेंसिक जांच का है इंतजार : एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर पुलिस गंभीर है़ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे मृतक के परिजनों से कई बार मिल कर उन्हें ढांढस दिया गया है़ उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >