रेलवे की परीक्षा को लेकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने पटना-रांची, बरौनी-धनबाद व गढ़वा रोड-बिलासपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है़

कोडरमा. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने पटना-रांची, बरौनी-धनबाद व गढ़वा रोड-बिलासपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है़ हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार गाड़ी संख्या 03219 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 24 व 27 नवंबर 2024 को पटना से 15.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे रांची पहुंचेगी़ वापसी में गाड़ी संख्या 03220 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 25 व 29 नवंबर 2024 को रांची से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी़ अप और डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल जहानाबाद, गया, कोडरमा, नेसुब गोमो, बोकारो स्टील सिटी एवं मुरी स्टेशनों पर रुकेगी़ इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे़ वहीं गाड़ी संख्या 03690 बरौनी-धनबाद परीक्षा स्पेशल 24 व 27 नवंबर, 2024 को बरौनी से 14.00 बजे खुलकर उसी दिन 22.00 बजे धनबाद पहुंचेगी़ वापसी में गाड़ी संख्या 03689 धनबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल 25 व 29 नवंबर 2024 को धनबाद से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे बरौनी पहुंचेगी़ अप और डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल लखीसराय, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर व चितरंजन स्टेशनों पर रुकेगी़ इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे़ इसके अलावा गाड़ी संख्या 03696 गढ़वा रोड-बिलासपुर परीक्षा स्पेशल 24 एवं 27 नवंबर 2024 को गढ़वा रोड से 06.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी़ वापसी में गाड़ी संख्या 03695 बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल 25 व 29 नवंबर, 2024 को बिलासपुर से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी़ अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, मूरी, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी़ इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >