वृंदाहा वाटर फॉल में डूबे 14 वर्षीय छात्र की तलाश जारी, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जहानाबाद का 14 वर्षीय छात्र सागर कुमार नौ सितंबर को वृंदाहा वॉटर फॉल में डूब गया था. पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है और एसपी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

कोडरमा. तिलैया थाना के वृंदाहा वॉटर फॉल में नौ सितंबर को डूबे जहानाबाद निवासी 14 वर्षीय छात्र सागर कुमार (पिता राजेश कुमार) की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.

बुधवार को एसपी शिवाशीष ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी और तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के साथ वृंदाहा वाटर फॉल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान रेस्क्यू टीम के साथ छात्र की तलाश को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

एसपी ने छात्र के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि छात्र की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान चौपारण हजारीबाग से बुलाए गए गोताखोरों की टीम से भी बालक की खोजबीन का प्रयास कराया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >