राधाकृष्ण मंदिर में शिव चर्चा व भजन कीर्तन, सैकड़ों शिव भक्त हुए शामिल

मरकच्चो के राधाकृष्ण मंदिर में शिव चर्चा महिला संकीर्तन मंडली द्वारा शिव चर्चा व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. सैकड़ों शिव भक्तों ने इस संगीतमय भजन संध्या का आनंद लिया और शिव महिमा से भावविभोर हुए.

मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार को शिव चर्चा महिला संकीर्तन मंडली के द्वारा शिव चर्चा व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो शाम लगभग 6 बजे तक चला.

कार्यक्रम की शुरुआत शिवभक्त गायत्री देवी ने शिव वंदना प्रस्तुत कर की. इस दौरान कांति देवी, अजनास देवी एवं प्रमिला देवी ने उपस्थित शिव भक्तों को शिव महिमा की विस्तृत जानकारी दी. तत्पश्चात स्थानीय शिव भक्तों द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया.

भजन संध्या में अगल-बगल के सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया और खूब आनंद उठाया. मौके पर सहोदरी देवी, सोमरी देवी, विमला देवी, संजू देवी, देवंती देवी, संगीता कुमारी, पायल कुमारी, सुगनी देवी समेत दर्जनों शिव भक्त मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >