पुरुष में रूपम टैलेंट व महिला में मॉडर्न मिरेकल्स बना विजेता

सीएच हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-एक का समापन हुआ़

प्रतियोगिता : सीएच स्कूल मैदान में चल रहे कबड्डी लीग सीजन-एक का समापन : विजेता टीमों को 35 हजार व उप विजेता को 21 हजार देकर सम्मानित किया गया कोडरमा. कोडरमा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में सीएच हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-एक का समापन हुआ़ प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें चार महिला एवं छह पुरुष वर्ग की टीमें थीं. महिला वर्ग का आखिरी मैच मॉडर्न मिरेकल्स और कौण्डिनया सुपर किंग्स के बीच खेला गया़, जिसमें मॉडर्न मिरेकल्स ने 34-30 से जीत हासिल की़ कौण्डिनया सुपर किंग्स उप विजेता बना़ पुरुष वर्ग का फाइनल मैच रूपम टैलेंट व बीआर वॉरियर्स के बीच खेला गया़, जिसमें रूपम टैलेंट ने 46-35 से जीत हासिल की और टूर्नामेंट का विजेता बना. बीआर वॉरियर्स उप विजेता रहा. पुरुष एवं महिला टीम की विजेताओं को अलग-अलग ट्रॉफी एवं 35 हजार रुपये नकद पुरस्कार, वहीं उप विजेता टीमों को 21 हजार नकद दिया गया़ इसके अलावा दोनों वर्गों के बेस्ट रेडर एवं बेस्ट डिफेंडर को अवार्ड के साथ 2100-2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया़ प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कबड्डी टीम के चीफ कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलवान सिंह, कबड्डी खिलाड़ी मोहित छिल्लर, विशिष्ट अतिथि भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी विंध्यवासिनी कुमारी सिन्हा, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, बरही विधायक मनोज यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खेल में भारतीय तकनीकी प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, उदय सोनी उर्फ पप्पू सोनी मौजूद थे़ प्रतियोगिता तेज नारायण माधव की देखरेख में हुई. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कोडरम जिला कबड्डी संघ की संरक्षक संगीता शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, अविनाश सेठ, लक्ष्मण यादव, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष एवं कोडरम कबड्डी लीग सीजन-एक के चेयरमैन विशाल सिंह, संघ के उपाध्यक्ष एवं टूर्नामेंट कमेटी के उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, विकास कुमार, सह सचिव विजय कुमार साहू, जय गोपाल शर्मा, सदस्य सुधीर कुमार, आकाश कुमार, आदित्य कुमार, आरिफ अंसारी, आसिफ अंसारी, सुमित कुमार, अभय कुमार, आदर्श कुमार, पीयूष कुमार ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >