डोमचांच : युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को ‘रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर’ थीम के तहत डोमचांच में 7 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव, नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार मौजूद थे. इस मैराथन में झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मैराथन दौड़ सीएम-2 हाई स्कूल,डोमचांच से मैराथन दौड़ की शुरु की गई जो 7 किलोमीटर दौड़ लगाया और चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंची.
प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया
मैराथन दौड में प्रथम स्थान रोहन कुमार बनारस,द्वितीय स्थान अर्जून टुड्डू जमेशदपुर और तृतीय स्थान राजकुमार प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश रहे. वहीं चौथे से 20 वें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को भी ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में बिरहोर महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू, स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
