कोडरमा में रोटरी क्लब ने 40 महिलाओं के बीच बांटे बेबी किट, जानें अध्यक्ष नवीन आर्य ने क्या कहा

कोडरमा सदर अस्पताल में रोटरी क्लब ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजना के तहत 40 गर्भवती और नव माताओं को बेबी किट और पोषण सामग्री वितरित की।

कोडरमा: जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने मंगलवार को सदर अस्पताल में मेटरनेल एंड चाइल्ड केयर योजना के तहत जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया़ इस अवसर पर 40 गर्भवती एवं नव माताओं को बेबी किट और हॉर्लिक्स वितरित किये गये.

इस दौरान क्लब के अध्यक्ष नवीन आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवमाताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपा रानी पांडेय ने उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा नवजात शिशु के पोषण एवं स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

पूरा कार्यक्रम सदर अस्पताल के डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग, डॉ. रूपा रानी पांडेय की महत्वपूर्ण सहभागिता तथा सहयोगी प्रकाश कुमार और कुमार रवि के सक्रिय योगदान से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन सिमरनजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संगीता शर्मा, संतोष सिन्हा, रोटेरियन अजय अग्रवाल, आरती आर्या, आशीष खेतान, आरएसएस के दिलीप सिंह व अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >