मरकच्चो, कोडरमा: प्रखंड प्रमुख कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ हुलास महतो समेत प्रखंड कर्मी व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. इस दौरान पूर्व की बैठक में लिये गये प्रस्तावों के साथ प्रखंड में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गयी.
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, खाद्य आपूर्ति, पेंशन योजना, बाल विकास योजना, राजस्व, कृषि और पशुपालन से संबंधित मुद्दे पंचायत समिति सदस्यों ने उठाये. इस दौरान कई प्रस्ताव भी लिये गये.
मौके पर एमओ जमीला खातून, पंसस धानेश्वर यादव, दीपक राम, गोविंद यादव, सहदेव यादव, उपेंद्र यादव, मरियम खातून, बीटीएम गगन कुमार, डॉ उमेश कुमार, बीपीओ प्रभुदेव यादव आदि मौजूद थे.
