क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
: एमडीए आइडीए 2026 कार्यक्रम की समीक्षा कर दिया दिशा-निर्देश
कोडरमा बाजार. क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर कांत ने मंगलवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत जिला वीबीडी कार्यालय में बैठक कर एमडीए आइडीए 2026 कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में एमडीए आइडीए 2026 व अन्य वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण को लेकर चलाये जा रहे अभियानों की प्रगति का आकलन किया गया. बैठक में क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि आगामी एमडीए आइडीए कार्यक्रम में डीइसी, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्तिन की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो. बैठक में जिले के प्रत्येक घर का नक्शा और जनसंख्या के अनुसार दवा वितरण की रणनीति, दुर्गम क्षेत्रों और हाई रिस्क क्षेत्रों के लिए माइक्रोप्लानिंग, ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें, लोगों को दवा खाने के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल आंकड़ों को पूरा करना नहीं है, बल्कि कोडरमा को रोग मुक्त बनाना है. ऐसे में सभी पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी टीम भावना के साथ कार्यों का निर्वहन करें. मौके पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, कृष्णकांत मणि, शंभु कुमार, ललन कुमार राणा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.