कोडरमा के चंदवारा में हादसे के बाद रांची-पटना रोड जाम, पथराव में थाना प्रभारी घायल, देखें लाठीचार्ज का VIDEO

कोडरमा के चंदवारा में सड़क हादसे के एक दिन बाद एक लोगों ने रोड जाम करके हंगामा किया. पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो पथराव करके थाना प्रभारी को घायल कर दिया.

  • मदनगुंडी स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर शाम कार ने ऑटो को मारी थी टक्कर
  • हादसे में 7 अन्य लोग घायल, शव आने के बाद गुरुवार को लोगों ने की सड़क जाम
  • पथराव में एक पुलिस जवान को भी लगी चोट, सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त
VIDEO: कोडरमा में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज.

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड पर मदनगुंडी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर शाम को हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. स्थानीयलोगों ने रोड को जाम करके पथराव किया, जिसमें पुलिस के एक जवान को भी चोट लगी है. सरकारी वाहन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया.

बुधवार देर शाम हुई दुर्घटना में अन्य 7 लोग घायल हुए हैं. सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव का अंत्यपरीक्षण कराकर रांची से वापस लाने के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने जामू खाड़ी के पास गुरुवार को रांची-पटना रोड को जाम कर दिया.

दोपहर बाद करीब 3:45 बजे से सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दबाव बढ़ाया, तो लोगों ने पथराव कर दिया. पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया, लेकिन पथराव में चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार व एक अन्य पुलिसकर्मी राजेश कुमार घायल हो गए. थाना प्रभारी के सिर में चोट लगी है.

गुरुवार की रात को करीब साढ़े सात बजे घटनास्थल पर एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ जितवाहन उरांव व भारी पुलिस बल पहुंचा. इसके बाद जाम को हटाया जा सका. थाना प्रभारी का इलाज तिलैया के निजी अस्पताल में किया गया. पथराव में कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए.

Also Read : Jharkhand News: कोडरमा में सड़क हादसा, दो ऑटो की टक्कर में एक यात्री की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान 50 वर्षीय फुलांगी सिंह पिता स्व बुधन सिंह निवासी जामू खाड़ी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जामू खाड़ी से एक ही परिवार के लोग ऑटो (जेएच-12जी-1465) पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां डोमचांच गए थे. वहां से कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सभी ऑटो से ही लौट रहे थे.

इसी दौरान मदनगुंडी में पेट्रोल पंप के पास एक वाहन ने ऑटो में हल्की टक्कर मार दी और फरार हो गया. इसके बाद पीछे से आ रही कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इससे ऑटो में सवार रामेश्वर सिंह, बिरजू सिंह पिता स्व कारू सिंह, फुलांगी सिंह पिता स्व बुधन सिंह, बुधनी देवी पति रामेश्वर सिंह, यशोदा देवी पति अर्जुन घटवार, मेघनी देवी पति कन्हाई सिंह, सुदामा देवी पति फुलांगी सिंह, सपना कुमारी पिता भागी सिंह घायल हो गईं.

घटना की सूचना पर पहुंचे चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल फुलांगी सिंह सहित तीन लोगों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. सुबह में फुलांगी सिंह की रिम्स में मौत हो गई. शव का अंत्यपरीक्षण करने के बाद जैसे ही शव चंदवारा पहुंचा, आक्रोशित लोगों ने जामू गाड़ी में रांची-पटना रोड को जाम कर दिया.

Also Read : कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर से 1 की मौत

उचित मुआवजा, सड़क निर्माण करा रही कंपनी पर कार्रवाई की मांग

लोग उचित मुआवजा व फोर लेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जाम की वजह से कई किलोमटर तक वाहनों की कतार लग गई. लोग परेशान हो गए. सड़क जाम की सूचना पर पहले चंदवारा के अंचल अधिकारी अशोक कुमार भारती व अन्य मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर लोग नहीं माने.

इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इसमें थाना प्रभारी व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया. बाद में एसडीओ व एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

ग्रामीणों का आरोप था कि कार चालक की लापरवाही के अलावा फोरलेन सड़क बना रही कंपनी के ठेकेदार की अनदेखी से यह हादसा हुआ. निर्माण कंपनी राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के द्वारा कई जगह डायवर्सन का सिग्नल नहीं देने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं. कई जगह सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इसकी वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >