मारवाड़ी युवा मंच ने नगर अध्यक्ष को किया सम्मानित

इस दौरान शहर के विकास, स्वच्छता और सुनियोजित कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श हुआ.

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर के आवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान शहर के विकास, स्वच्छता और सुनियोजित कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श हुआ. मंच के अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव अंकित केडिया एवं कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, रौनक काशलिवाल, विकास जैन, ऋषभ पहाड़िया एवं ईशान जैन ने नगर अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी. मंच के पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड़, संयोजक अरविंद चौधरी, अर्जुन संघई, सदस्य संजय अग्रवाल एवं प्रदीप हिसारिया ने भी नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए शहर के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम के दौरान 15 मार्च को झुमरी तिलैया में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की. इस आयोजन में नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं शहर के सभी 28 वार्ड पार्षदों को आमंत्रित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >