टैंकर ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर, फिर लोगों को रौंदा

घटना में एक व्यक्ति की मौत, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल

चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ के पास की घटना घटना में एक व्यक्ति की मौत, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल चंदवारा . उरवां मोड़ के समीप शनिवार को गैस टैंकर एवं सवारी गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे के बाद अनियंत्रित टैंकर ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कई दुकानदारों व आम लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान चौथा बरकट्ठा हजारीबाग निवासी 70 वर्षीय रूपलाल सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से कोडरमा होते हुए एक एलपीजी टैंकर बिहार की ओर जा रहा था. वहीं झुमरीतिलैया से सवारी लेकर एक सवारी गाड़ी तिलैया डैम की ओर जा रही थी. जैसे ही सवारी गाड़ी उरवां मोड़ के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहा एलपीजी टैंकर अचानक से सड़क के दूसरे लेन में घुस गया और वह अनियंत्रित होकर तिलैया डैम के रास्ते में जाने लगा. इस दौरान पहले तो टैंकर ने सवारी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया, उसके बाद फुटपाथ के कई दुकानदारों को भी अपने चपेट में ले लिया. इस दौरान कुछ बाइक सवार भी उक्त टैंकर की चपेट में आ गये, जिससे इस घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये. चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया. घटना के बाद गैस टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गैस टैंकर को कब्जे में ले लिया है. ये हुए घायल घटना में चौथा बरकट्ठा हजारीबाग निवासी 45 वर्षीय मोहिनी देवी (पति कमल सिंह), 40 वर्षीया सारो देवी (पति बुधन सिंह), 40 वर्षीया मोहिनी देवी (पति नारायण सिंह), 35 वर्षीया धनेश्वरी देवी (पति दर्शन सिंह), 55 वर्षीय प्रसादी सिंह (पिता बालेश्वर सिंह), 50 वर्षीया मनवा देवी (पति रूपलाल सिंह), 40 वर्षीया सावित्री देवी (पति पितांबर सिंह), 55 वर्षीया बुधनी देवी (पति परमेश्वर सिंह), उरवां चंदवारा निवासी 70 वर्षीय उड़हुल ( पति होरिल राणा) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >