कोसमाडीह में होली का माहौल मातम में बदला

तालाब में नहाने के क्रम में डूब गये थे तीनों

: तालाब में नहाने के क्रम में डूब गये थे तीनों : तीन मासूमों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम जयनगर. थाना क्षेत्र के कोसमाडीह में शनिवार की शाम नहाने गये तीन मासूम बच्चों की तालाब (खोंडा आहर) में डूबने से हुई मौत से परिजन व गांव के लोग सदमे में हैं. घटना की सूचना आम होते ही पूरे गांव में होली का माहौल मातम में बदल गया है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मृतकों में नौ वर्षीया प्रियांशी कुमारी (पिता प्रदीप शर्मा), सात वर्षीय रोहित शर्मा (पिता मुकेश शर्मा) तथा नौ वर्षीया संध्या कुमारी (पिता धर्मवीर यादव) के नाम शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि शनिवार को तीनों बच्चे नहाने गये थे. इसी क्रम में तीनों डूब गये. सबसे पहले एक बच्चे का शव तालाब में दिखा. तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और डूबे हुए अन्य बच्चों के शवों को बाहर निकाला. विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक सह पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, मुखिया संगीता देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, प्रमुख अंजु देवी, पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, किसान नेता महेश प्रसाद सिंह, भाजपा नेता रामदेव मोदी, विक्की राणा, पंसस सुरेंद्र राणा, मंटू यादव, सुनील शर्मा, संजय मोदी, मनोहर यादव, रामकिशुन यादव आदि ने इस ह्रदय विदारक घटना पर शोक व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >