बाजरे की रोटी खाले श्याम, चूरमा को भूल जाओगे पर झूमे श्रद्धालु

श्याम फाल्गुन महोत्सव संग मासिक अरदास महोत्सव

श्याम फाल्गुन महोत्सव संग मासिक अरदास महोत्सव

: भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

झुमरीतिलैया. श्याम फाल्गुन महोत्सव संग मासिक अरदास महोत्सव को लेकर श्री श्याम बाबा पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा की पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर खीर व चूरमा का प्रसाद चढ़ाया गया, भक्तों ने अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. रात भर संगीतमय भजन कार्यक्रम हुआ, अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली गयी. अखंड ज्योत के साथ संगीतमय भजन कार्यक्रम शुरू हुआ. मंदिर परिसर में बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया. संगीतमय भजन कार्यक्रम में रातभर श्रद्धालु झूमते रहे एवं खाटू नरेश के जयकारे से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा. जाने माने भजन गायक रवि दाहिमा ने मेरी बात बन रही है…, कैलाश पोद्दार ने कीर्तन रात बाबा आज थान आनो है…, जमशेदपुर से आये भजन गायक मनोज शर्मा ने बाजरे की रोटी खाले श्याम…, चूरमा को भूल जाओगे…, प्रदीप कंदोई ने जन्म-जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा…, भजन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रद्धालु झूमते रहे. कार्यक्रम का आयोजन श्याम मंदिर कमेटी पोद्दार परिवार एवं सहयोग संस्था श्याम शरण में आजा रे के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार पोद्दार, शिवकुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, मुकेश भालोटिया, दिलीप गोयनका, बजरंगलाल गोयनका, परमानंद साह, आयुष पोद्दार, महेश पोद्दार, गमीना देवी, गीता देवी, किरण पोद्दार, खुशबू देवी समेत श्री श्याम मित्र मंडल, महिला निशान समिति, अग्रवाल समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, मारवाड़ी युवा मंच के अलावा अन्य समाज के कई श्रद्धालु मौजूद थे.

दूसरी ओर पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक महावीर खेतान ने कीर्तन की रात बाबा आज थाने आनो है…, भजन गायक गिरधारी सोमानी ने दरबार अनोखा सरकार अनोखी…, आसनसोल से आये भजन गायक, रोहित खाटूवाला ने तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से होली खेलांगा अपा गिरधर गोपाल से… भजन प्रस्तुत कर लोगों को मन मोह लिया. ममता चौधरी, सीमा सहल, संगीता जेठवा ने भजन प्रस्तुत किया. वहीं पूजा अर्चना में यजमान के रूप में सारिका संतोष लड्ढा शामिल हुए. कार्यक्रम का समापन भव्य गजरा एवं रंग-गुलाल की होली के साथ हुआ. मौके पर संतोष लड्ढा, संजय पिलानिया, यश बंसल, संजय नरेडी, अरविंद चौधरी, विष्णु चौधरी, अजय शर्मा, मनोज पिलानिया, हिमांशु केडिया, संदीप हिसारिया, नितेश अग्रवाल, आयुष वर्मा, अनिमेष आनंद, पवन खेतान, विवेक सहल, दीपेश जेठवा, राज पचीसिया, यश बसंत, अक्षय बसंत, अमित बंसल, राहुल जैन, अंकित केडिया, राहुल चौधरी, उमंग कंदोई, अमित खेतान, मनोज केडिया, संजय अग्रवाल, आशीष केडिया, प्रतीक संघई, आशीष शर्मा, संजय खेमानी, रंजीत चौधरी, शिवेश पचीसिया, शुभम कपसिमे, अविनाश कपसिमे, मधु सिंह, ममता नरेडी, महिमा बसंत, नीतू चौधरी, निशा अग्रवाल, पिंकी खेतान, स्वीटी खेतान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >