रांची ने रामगढ़ को 175 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 353 रन बनाये

कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में रांची और रामगढ़ के बीच मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 353 रन बनाये, जिसमें शिवांक ने 126 रन, वैभव ने 61 रन और राजकमल ने 31 रन बनाये. रामगढ़ की ओर से मृत्युंजय और शशांक ने दो-दो विकेट तथा आशुतोष, प्रथम और पीयूष ने एक-एक विकेट लिया . जवाबी पारी खेलने उतरी रामगढ़ की टीम 178 रन ही बना सकी. रामगढ़ की ओर से शशांक ने 92 रन बनाये. रांची की ओर से राजकमल ने चार विकेट, वैभव ने तीन विकेट और अतुल्य ने एक विकेट लिया. रांची के शिवांक झा को कोडरमा डीएसपी दिवाकर कुमार के हाथों मैन ऑफ द मैच दिया गया. समापन समारोह में डीएसपी दिवाकर कुमार, टीआरडीओ विनोद खुल्लर, अंपायर हेमंत ठाकुर, शशि रंजन, स्कोरर गजेंद्र प्रसाद, मेजर विधान चंद्र शर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, तहसीन हुसैन, बसंत कुमार, अजय राणा, अमित जायसवाल, गंदौरी रजक सहित कई खेल प्रेमी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >