रामगढ़ ने सरायकेला को 283 रन से हराया

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट

: इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में रामगढ़ और सरायकेला के बीच मैच खेला गया. रामगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 551 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें पीयूष ने 167 रन, शशांक ने 162 रन और सार्थक ने 140 रन का योगदान दिया. सरायकेला की ओर से अमन और नंदलाल ने एक-एक विकेट लिये. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी सरायकेला की टीम 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन ही बना सकी, जिसमें प्रिंस ने 85 रन वायु सेन वीर ने 53 रन और ओम अक्षत ने 50 रन का योगदान दिया. रामगढ़ की ओर से प्रथम और आयुष ने दो-दो तथा शशांक और पीयूष ने एक-एक विकेट लिया. रामगढ़ के शशांक मैन ऑफ द मैच बने, जिन्हें मैच लाइजन ऑफिसर विजय पुरी और टीआरडीओ विनोद खूल्लर के हाथों पुरस्कार दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, डीआरडीओ विनोद खुल्लर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह, जेएससीए से प्रतिनियुक्त लाइजन ऑफिसर विजय कुमार पुरी, अंपायर हेमंत ठाकुर और शशि रंजन झा ,स्कोरर गजेंद्र प्रसाद के अलावा आलोक पांडेय, उमेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू ,धर्मेंद्र कौशिक, सोनू खान, ओमप्रकाश, बसंत सिंह, अमित जायसवाल, वीरेंद्र यादव, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >