शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी, दो गिरफ्तार

कोडरमा के चाराडीह व नवलशाही के देवीपुर में पुलिस ने की कार्रवाई

कोडरमा के चाराडीह व नवलशाही के देवीपुर में पुलिस ने की कार्रवाई कोडरमा. जिले के कोडरमा व नवलशाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर अवैध तरीके से देसी शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 75 लीटर देसी शराब, एक गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हा, एक ओखली, मोबाइल व दो बाइक पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में उपेंद्र यादव उर्फ बाजो (पिता सरयु यादव, निवासी करियाबर, चाराडीह थाना कोडरमा) व अनूप कुमार मेहता (पिता प्रकाश मेहता, निवासी बेहराडीह थाना, डोमचांच) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में टीम ने चाराडीह मैदान स्थित गुमटी में छापामारी की. यहां से तीन गैलेन में रखी 55 लीटर शराब बरामद की गयी. साथ ही उपेंद्र यादव उर्फ बाजो यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसने पूछताछ में बताया कि तिलैया का महेंद्र यादव उसे शराब की आपूर्ति करता है. इस संबंध में कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया है. वहीं नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में टीम ने चमारो मंडी से देवीपुर जाने वाले रास्ते में कर्बला के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक अनूप कुमार मेहता को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा. उसके पास बैग में पांच प्लास्टिक में चार-चार लीटर कुल 20 लीटर देसी शराब पाया गया. इस संबंध में नवलशाही थाना में मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >