कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जूनियर वर्ग के लिए अंग्रेजी बाल कविता पाठ प्रतियोगिता हुई.
विद्यार्थियों ने हाव-भाव, स्पष्ट उच्चारण कर दिखायी अपनी प्रतिभा
विद्यार्थियों ने हाव-भाव, स्पष्ट उच्चारण और प्रभावशाली प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा दिखायी. उमिका शांभवी, वेद नारायण, संपूर्णा राजपूत व शान्या सोनी प्रथम, इशिका रानी, ईशान्वी प्रिया, तान्या रंजन, माही रानी द्वितीय और अविका पटेल, अक्षय अर्नव, अभिया सिन्हा, दिशांत रंजन और निशु डांगी तृतीय स्थान पर रहे.
कक्षा पांचवीं से नौवीं के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
कक्षा पांचवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई. विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और रिबन से आकर्षक राखियां बनायीं. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
ये भी पढ़ें: ‘रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर’ थीम पर डोमचांच में 7 किमी मैराथन, तीन राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
