चादरपोशी कर खुशहाली की दुआ मांगी

प्रखंड के ग्राम पंचायत मुर्कमनाई में हाजी सूफ़ी अलीजान शाह वारसी का 50वां उर्स बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

प्रतिनिधि मरकच्चो. प्रखंड के ग्राम पंचायत मुर्कमनाई में हाजी सूफ़ी अलीजान शाह वारसी का 50वां उर्स बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हर समुदाय के लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर अपनी खुशहाली की दुआ मांगी. सलाना उर्स के मौके पर लगने वाले मेले में लोगो की भारी भीड़ उमड़ी. चादरपोशी के पूर्व कुरानख्वानी की गयी. तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने चादर के साथ गांव का भ्रमण किया. इस दौरान चादर के साथ शामिल लोग नातीया कलाम प्रस्तुत करते हुए नारे तकवीर अल्लाह हू अकबर नारे रिसालत जैसे नारे लगा रहे थे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया. उर्स कमेटी के सदस्य मो. गयासुद्दीन ने बताया कि देर शाम में जलसे का आयोजन किया जायेगा. जिसमें क्षेत्र के उलेमाओं के द्वारा तकरीर की जायेगी. वहीं गुरुवार की शाम कव्वाली के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, वाहिद अली खान, मो गुफरान आलम, मो हफीज खान, मोहम्मद निसार, मोहम्मद मकबूल, मोहम्मद तौफीक, देवी सिंह यादव, मो मजिद वाहिद, मोहम्मद गयासुद्दीन, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद पप्पू खान, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद वली, मंजूर आलम, मो सरफराज, मो नासिर, मो समशे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >