कोडरमा. 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. प्रभातफेरी शहर के सुभाष चौक तक निकाली गयी. इससे पहले एसपी अनुदीप सिंह व डीटीओ विजय कुमार सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर एसपी ने आम लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने पर विशेष बल दिया. कार्यक्रम के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन को चुस्त–दुरुस्त रखने, ओवरस्पीड से बचने तथा सावधानीपूर्वक ओवरटेक करने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया. इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित नेक नागरिक योजना की जानकारी भी दी गयी. डीटीओ श्री सोनी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी. मौके पर मोटर यान निरीक्षक, प्रधान सहायक उदय शंकर बक्शी, गुड्डू कुमार, अभिषेक कुमार, सन्नी कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.