आभूषण दुकानों व बैंकों की सुरक्षा का ऑडिट कर रही है पुलिस

अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस ने उठाया कदम

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने व अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस ने उठाया कदम कोडरमा. जिला पुलिस इन दिनों आभूषण दुकानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा ऑडिट कर रही है. इस ऑडिट के बाद सुरक्षा को लेकर अन्य दिशा निर्देश जारी करते हुए जरूरी कदम उठाये जायेंगे. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के अनुसार, जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने तथा आभूषण दुकानों, बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत आभूषण दुकानों, राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों, एटीएम, माइको फाइनेंस संस्थानों व अन्य वित्तीय संस्थानों का गहन सुरक्षा निरीक्षण किया गया. जांच के क्रम में सीसीटीवी व्यवस्था, कैमरों की संख्या, कवरेज एरिया एवं रिजॉल्यूशन, रिकॉर्डिंग की अवधि एवं बैकअप व्यवस्था, डीवीआर की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन, अलार्म एवं पैनिक सिस्टम अलार्म, पैनिक बटल की जानकारी ली गयी. साथ ही आपातकालीन स्थिति में अलार्म बजता है या नहीं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार की संख्या एवं नियंत्रण, शटर, ग्रिल, ताले एवं बायोमैट्रिक लॉक की स्थिति, सुरक्षा गार्ड की तैनाती आदि को लेकर भी जानकारी ली गयी. जांच के क्रम में सभी जगहों पर संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था में कमी पायी जा रही है, उन्हें मौके पर ही आवश्यक सुधार के लिए मौखिक एवं लिखित दिशा-निर्देश दिया जा रहे हैं. सभी को निर्धारित समय सीमा के अंदर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा जा रहा है. एसपी ने बताया कि पुलिस व प्रतिष्ठान प्रबंधक के समन्वय से ही सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है. एसपी ने आम नागरिकों, व्यवसायियों एवं बैंक कर्मियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें. सुरक्षा के प्रति सजग रहें एवं पुलिस का सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >