राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ऋतुराज द्वारा जिले के पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी.

कोडरमा बाजार. समाहरणालय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ऋतुराज द्वारा जिले के पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी. वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होतें हैं. इसके अलावा विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, डीपीओ अनूप कुजूर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्णमूर्ति आदि मौजूद थे.

गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

जयनगर. आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा सहित प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है. विद्यालय के निदेशक रामदेव प्रसाद यादव, प्राचार्य प्रो दशरथ राणा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भारत माता की आकर्षक झांकी के साथ जुलूस निकाला जायेगा. विविध कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है. इसके अलावा मध्य विद्यालय पिपचो, एक्सीलेंट स्कूल पावर हाउस डंडाडीह, स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय बीरेंद्र नगर, आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी, शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा, सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस डंडाडीह, बचपन पब्लिक स्कूल चुटियारो, इंडियन पब्लिक स्कूल चंद्रघटी सहित अन्य विद्यालयों द्वारा भी झांकी के साथ जुलूस निकाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >