शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाये रखेंगे

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर बीडीओ गौतम कुमार ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी. शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखेंगे. मौके पर आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ कार्यक्रम

मरकच्चो. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदान के अधिकार का उपयोग करने की शपथ ली. अधिकारियों ने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया मौलिक अधिकार है और हर नागरिक को निर्भीक, निष्पक्ष एवं बिना किसी दबाव के मतदान करना चाहिए. उन्होंने युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, एमओ जमीला खातून, सांसद प्रतिनिधि शंभु सिंह, एई चितरंजन कुमार, सीआई नितीश कुमार, उपमुखिया प्रदीप राम समेत प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >