जाम की समस्या से लोग परेशान

परसाबाद मुख्य बाजार में जाम की समस्या आम हो गयी है.

जयनगर. परसाबाद मुख्य बाजार में जाम की समस्या आम हो गयी है. बाजार के लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है, जबकि शाम में घंटों जाम लगने के कारण आम राहगीरों के साथ साथ दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पडता है. जाम लगने से यहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है. जाम में फंसे योगियाटिल्हा के मुखिया इरफान अंसारी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मुख्य बाजार में शाम के वक्त बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाये. उन्होंने कहा कि शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में भारी वाहनों का आना-जाना दुर्घटना की संभावना को और अधिक बढ़ा देता है. मुखिया ने प्रशासन से तत्काल पहल करने की अपील की. अबुआ आवास के लाभुकों को अंतिम चेतावनी जयनगर. अबुआ आवास योजना के तहत वैसे लाभुक, जो सरकार से राशि मिलने के बाद भी अपना आवास नहीं बना रहे हैं. उन पर नकेल कसने के लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष टीम का गठन कर सभी पंचायतों में चेतावनी अभियान चल रहा है. अभियान के तहत ऐसे लाभुकों को लाल पेपर नोटिस देते हुए अंतिम चेतावनी दी गयी है. नोटिस में कहा गया है कि यदि दो दिन के अंदर आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करते है तो उन पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आवास निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करें, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास योजना चलायी जा रही है, ताकि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो, मगर कुछ लाभुकों की उदासीनता के कारण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >