पेंशनर समाज ने चलाया सदस्यता अभियान चलाने का लिया निर्णय

कोडरमा में पेंशनर समाज की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों के वेतनमान और संगठन विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

कोडरमा : पेंशनर समाज की मासिक बैठक अध्यक्ष नारायण मोदी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछली बैठक में लिये गये प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. साथ ही संगठन को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

बैठक में वैसे सेवानिवृत्त कर्मियों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जो अबतक पेंशनर समाज से नहीं जुड़े हैं. इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा से माध्यमिक स्तर के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का लाभ देने की मांग की गयी.

शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग

सदस्यों ने कहा कि अबतक कई शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जो शिक्षक अभी तक प्रवरण वेतनमान के लाभ से वंचित हैं, उन्हें भी इसका लाभ देने की मांग की गयी.

बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. सदस्यों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा.

मौके पर सुभाष शर्मा, नारायण सिंह, बलदेव मोदी, महेश्वर पाण्डेय, यदुनन्दन प्रसाद, राजेंद्र सिंह, सीता प्रसाद, किशोरी प्रसाद यादव, राज कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, सहदेव प्रसाद यादव, रामनरेश चौधरी एवं इबनुल हसन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >