जयनगर, कोडरमा : रबी-उल-अव्वल के अवसर पर 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार ने की, जबकि संचालन अयूब खान ने किया. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए.
इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का निर्णय लिया. बैठक में जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने को लेकर चर्चा की गयी.
थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है. उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए.
मौके पर मुखिया किशोर साव, सद्दाम अंसारी, गणपत यादव, मुमताज खान, विनोद आनंद, संदीप कुमार, मुस्तकीम अंसारी, शाने अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे.
