पंकज वर्णवाल, कांति देवी व उमेश वर्मा भाजपा समर्थित उम्मीदवार

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले के तीनों निकास से पार्टी समर्थित अध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा की

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले के तीनों निकास से पार्टी समर्थित अध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा की कोडरमा. भाजपा कोडरमा जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को रॉयल सेलिब्रेशन होटल में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की. संचालन जिला महामंत्री विजय यादव ने किया. बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार निकाय चुनाव को लेकर तीनों नगर निकायों के लिए पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि झुमरीतिलैया नगर परिषद से पंकज वर्णवाल, कोडरमा नगर पंचायत से कांति देवी व डोमचांच नगर पंचायत से उमेश वर्मा पार्टी समर्थित प्रत्याशी होंगे. उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी मतदाता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनायें. बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, देवनारायण मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, सुभाष मोदी, अखिल कुमार सिन्हा, परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव, के पी चौधरी, प्रभाकर लाल रावत, संगीता सिन्हा, कामिनी देवी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सुधीर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, हरि पंडित, चंद्रशेखर जोशी, महेंद्र वर्मा, राजकुमार यादव, विजय सिंह, मापिक चंद सेठ, दिनेश्वर प्रसाद, रीता लोहानी, झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव मोदी, कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, डोमचांच नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार, नरेंद्र पाल, अजय पांडेय, सुनील भारती, उत्तम कुमार, राजू लोहानी, बिजय राम, राजकिशोर प्रसाद, डॉ बीएनपी वर्णवाल, महादेव दास, बिनय कुमार बेलू, कुलदीप राम, मुन्ना सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, मनोज मेहता, बीरेंद्र कराटे, चंदन वर्णवाल, अजीत मोदी, संजय मोदी, नवकिशोर मोदी, विनय वर्णवाल, संजीव वर्णवाल, पिंटू वर्णवाल ,शशि सिंह, कारु सिंह, सुनील मेहता, रवि राम, पंकज सिंह, दिलीप सिन्हा, शातिल पांडेय, दीपक चन्द्रवंशी, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >