पंचखेरो जलाशय में ₹48 लाख की लागत से बनेगा रेस्ट हाउस, विधायक डॉ नीरा यादव ने किया शिलान्यास

मरकच्चो के पंचखेरो जलाशय में 48 लाख की लागत से रेस्ट हाउस बनेगा. विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि इससे पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

मरकच्चो (कोडरमा). प्रखंड के पंचखेरो जलाशय परिसर में गुरुवार को 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रेस्ट हाउस का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया. शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव शामिल हुईं.

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पंचखेरो जलाशय प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध क्षेत्र है और यहां पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। इस रेस्ट हाउस के बनने से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

विधायक डॉ. नीरा यादव ने आगे कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आम जनता के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी

मौके पर मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह, सुनील यादव, महेश यादव, रामचंद्र यादव, अर्जुन यादव, सदानंद कुशवाहा, पवन सिंह, सिकंदर वर्मा, मुखलाल कुशवाहा, मनोज पासवान, अनेश्वर सिंह, सोनू पांडेय, भोला यादव, प्रदीप राम और हरिहर सिंह सहित अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में ग्रामीणों ने अनिश्चितकाल के लिए ठप किया संगम खदान का कामकाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >