कोडरमा बाजार. प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र मेघातरी में अबुआ आवास योजना का लाभ देने के नाम पर पंचायत सहायक द्वारा लाभुक से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है. मेघातरी निवासी कृष्णा भुइयां ने इस बाबत उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. डीसी को दिये आवेदन में कृष्णा भुइयां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझे सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना का लाभ दिया गया है, लेकिन पंचायत सहायक मुझसे आवास योजना की राशि में से 50 हजार रुपये अवैध रूप से ले लिया गया है. साथ ही मेरे आधार कार्ड में गलत तरीके से अपना मोबाइल नम्बर लिंक करवा लिया है, जिससे मुझे काफी परेशानी हो रही है. पीड़ित ने उपायुक्त से निष्पक्ष जांच करवाने और राशि वापस दिलवाने की मांग की है.
पंचायत सहायक पर 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप
पंचायत सहायक पर 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप
