पलामू ने पश्चिमी सिंहभूम को 81 रन से हराया

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पुलिस लाइन मैदान चंदवारा में पलामू और पश्चिमी सिंहभूम के बीच मैच खेला गया

प्रतिनिधि कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पुलिस लाइन मैदान चंदवारा में पलामू और पश्चिमी सिंहभूम के बीच मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू ने 43.5 ओवर में 245 रन बनाये. जिसमें शेखर ने 57 रन, प्रकाश में 33 रन और नितिन तथा आदित्य ने 32- 32 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की ओर से चंदन और सौम्य दीप ने तीन-तीन विकेट नीतिश ने दो विकेट कृष्ण और ओमप्रकाश ने एक एक विकेट लिया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम 24.5 ओवर में 164 रन पर ही ढेर हो गई. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से जीशान ने 79 रन शिवम ने 21 रन और सिद्धार्थ ने 17 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए पलामू की ओर से विपुल ने चार विकेट, प्रकाश ने दो विकेट और शिखर शशि तथा दौलत ने एक-एक विकेट लिया. बेहतर खेल के लिए पलामू के विपुल सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मौके पर टीआरडीओ विनोद खुल्लर, अंपायर हेमंत ठाकुर, शशिरंजन झा, स्कोरर गजेंद्र प्रसाद, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कौशिक, ओमप्रकाश, सोनू खान, तहसीन हुसैन, अमित जायसवाल, अजय राणा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >