लापता बच्चे का अब तक सुराग नहीं, परिजन परेशान

11 वर्षीय करण कुमार गत एक माह से ज्यादा समय से लापता है.

कोडरमा. रांची की अंश व अंशिका की सकुशल बरामदगी के बाद ऐसे बच्चों के परिजनों में उम्मीद की किरण जगी है, जिनके बच्चे लंबे समय से लापता हैं और आज तक उनका सुराग नहीं मिल पाया है. इसी तरह का एक मामला तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो तिलैया बस्ती का है. यहां गीता क्लिनिक के पास रहने वाला 11 वर्षीय करण कुमार (पिता स्व जितेंद्र साव) गत एक माह से ज्यादा समय से लापता है. करण का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से उसकी मां व परिवार के अन्य सदस्य परेशान हैं. परेशान प्रियंका देवी गुरुवार को प्रभात खबर कार्यालय पहुंची और अपने पुत्र के सकुशल बरामदगी के लिए मदद की गुहार लगायी. प्रियंका के अनुसार, उसका पुत्र करण कुमार पांच दिसंबर 2025 की सुबह 8:30 बजे कुछ काम है, बोलकर घर से बाहर गया, पर अभी तक नहीं लौटा है. हमलोगों ने अपने स्तर पर खोजबीन कर रिश्तेदारों से पूछा, पर कहीं कुछ पता नहीं चला. पुत्र के लापता होने को लेकर पुलिस के पास आवेदन भी दिया है, पर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने से करण का पता नहीं चल पाया. आज भी वह अपने स्तर से खोजबीन में लगी है. इसके लिये बिहार के गया सहित अन्य जगहों पर जा चुकी है, पर करण के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है. प्रियंका ने करण की खोजबीन में पुलिस के साथ कोडरमा आरपीएफ व जीआरपी से भी मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >