हादसे में भांजी की मौत, मामा घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में बुधवार को हुए सड़क हादसे में नवादा निवासी 14 वर्षीय निकिता कुमारी (पिता राजेश यादव) की मौत हो गयी.

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में बुधवार को हुए सड़क हादसे में नवादा निवासी 14 वर्षीय निकिता कुमारी (पिता राजेश यादव) की मौत हो गयी. वहीं चाराडीह निवासी 27 वर्षीय शुभम कुमार (पिता महेंद्र प्रसाद यादव) घायल हो गया. जानकारी के अनुसार चाराडीह निवासी शुभम कुमार नवादा से अपनी भांजी निकिता को लेकर बाइक से चाराडीह जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी में अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने निकिता को मृत घोषित कर दिया. वहीं शुभम का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >