सड़क के निर्माण कार्य में लापरवाही, ग्रामीण परेशान

प्रखंड के कंद्रपडीह के हिरोडीह व जयनगर को जोडनेवाली गांव की मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गयी है.

जयनगर. प्रखंड के कंद्रपडीह के हिरोडीह व जयनगर को जोडनेवाली गांव की मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गयी है. दर्जनों घरों के सामने सड़क पर खोदे गए गड्ढ़ों के कारण जल जमाव हो गया है. वहीं राहगीरों को सड़क छोड़ किनारे से पार करना पड़ रहा है. सड़क का निर्माण कंद्रपडीह से हिरोडीह स्टेशन तक होना है. ग्रामीणों के अनुसार संवेदक ने दुर्गा पूजा के दौरान सड़क पर गड्ढ़ा खोदकर छोड़ दिया, जिससे कंद्रपडीह के आसपास के गांवों के लोगों को हिरोडीह स्थित पूजा पंडाल तक पहुंचने में परेशानी हुई. यह गांव सड़क की समस्या से वर्षों से परेशान है. पहले रेलवे ओवरब्रिज से परेशानी थी अब जल-जमाव से परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >