कोडरमा: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरी तिलैया में एनसीसी कैडेटों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कैडेटों ने वॉलीबॉल, कबड्डी और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
यह आयोजन 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिम्बू, कीर्ति चक्र के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का शानदार परिचय दिया. विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कांत तिवारी ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं.
विद्यालय के एनसीसी एएनओ सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी ने भी कैडेटों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के हवलदार आदित्य मिश्रा, हवलदार रितेश भेड़े आदि मौजूद थे. विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पदक देकर सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें: फुटबॉल से रस्साकशी तक, कोडरमा में खेल दिवस पर दिखा उत्साह; विजेताओं को मिला सम्मान
