बारिश में जलजमाव से बेहाल नावाडीह के ग्रामीण, सड़क पर जमा पानी से आवागमन प्रभावित

डोमचांच के नावाडीह पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं. जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है. प्रशासन से समाधान की मांग की गई है.

कोडरमा : जिले के डोमचांच प्रखंड के नावाडीह पंचायत के वार्ड नंबर सात में सड़क पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है और कई बार घरों में भी प्रवेश कर जाता है.

सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन में काफी परेशानी होती है : ग्रामीण

वार्ड नंबर सात निवासी गंगा कुमारी ने बताया कि लंबे समय तक सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन में काफी परेशानी होती है. साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है. उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में भी श्रद्धालुओं को इसी गंदे पानी से होकर पूजा करने के लिए जाना पड़ रहा है. ये भी पढ़ें: पलामू में 14 साल से खड़ा करोड़ों का अस्पताल भवन, आज तक नहीं शुरू हुआ इलाज; मवेशियों का बना ठिकाना

ग्रामीणों ने मुखिया पर लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया की ओर से भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी से निजात मिल सके.

ये भी पढ़ें: चतरा में पुराने जमीन विवाद में युवक पर टांगी-लाठी से जानलेवा हमला, तीन पर प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >