झुमरीतिलैया. विद्या भारती की तरफ से 25 सितंबर को होने वाले नमामि मातरम् वंदे मातरम् सामूहिक गायन की तैयारी को लेकर कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में समिति की बैठक हुई.
इसमें विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष अशोक राय, अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ नारायण शर्मा, सदस्य खुबीलाल, मुंशी यादव, प्राचार्य आनंद मोहन उपस्थित थे. सचिव अनुराग सिंह ने कहा कि नमामि मातरम् वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि हमारे राष्ट्रीय चेतना और एकता का प्रतीक है. इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना और सुदृढ़ होगी.
प्राचार्य आनंद मोहन ने बताया कि नमामि मातरम् वंदेमातरम का 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती द्वारा आगामी 25 सितंबर को 11 बजे एक साथ पूरे भारत मे नमामि मातरम् वंदेमातरम् का जो गायन होने वाला है. इसको लेकर कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा झुमरीतिलैया, कोडरमा, गुमो, चंदवारा, मरकच्चो, जयनगर समेत 15 चयनित स्थानों पर एक साथ एक समय पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जायेगा.
