कोडरमा. गुमो के मेरिडियन अकादमी में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इस दौरान विद्यालय परिवार ने दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत विद्यालय के उप प्राचार्य एमएल शर्मा ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी.
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.
