आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर मनाया जड़ी-बूटी दिवस, बांटे गए औषधीय पौधे

झुमरीतिलैया में जड़ी-बूटी दिवस पर पतंजलि समिति द्वारा सैकड़ों औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। जानिए इसके महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में।

झुमरीतिलैया: पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर मंगलवार को झंडा चौक में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. इस अवसर पर एलोवेरा, अश्वगंधा, गिलोय, नीम, बेल, पारिजात, पपीता, सर्पगंधा, जामुन, अमरूद, आम, सदाबहार, पत्थरचट्टा, शीशम सहित सैकड़ों औषधीय एवं उपयोगी पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया.

लोगों को पौधों के औषधीय गुणों और दैनिक जीवन में उनके उपयोग की जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक डीलो साव, महामंत्री राजेश पांडेय, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित पतंजलि परिवार के कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >