विवाहिता की मौत, जहर देकर मारने का आरोप

थाना क्षेत्र के चीलोडीह की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी

चंदवारा. थाना क्षेत्र के चीलोडीह की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान गीता देवी 28 वर्ष पति जागो कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है. घटना को लेकर मृतका के पिता डीलो महतो ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि 10 वर्ष पूर्व बेटी की शादी चिलोडीह निवासी जागो कुमार कुशवाहा से हिंदू रीति रिवाज से की थी. शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही दामाद, पुत्री के ससुर और सास अलग-अलग मांगो को लेकर मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे. उन्हें सोमवार को सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने विषपान कर लिया है. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसके ससुराल वालों द्वारा उसे आनन-फानन में हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां बुधवार की सुबह उसका इलाज के दौरान मौत हो गई. मुझे संदेह है कि मेरी पुत्री के खाने में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी गयी है. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >