राजगढ़िया रोड मार्केट कॉम्प्लेक्स की 17 दुकानों की चाबी सौंपी गयी

कोडरमा के राजगढ़िया रोड स्थित जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स की 17 दुकानों का उद्घाटन हुआ। जिप अध्यक्ष ने दुकानदारों को चाबियां सौंपीं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कोडरमा: राजगढ़िया रोड स्थित जिला परिषद की जमीन पर निर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स की 17 दुकानों की चाबी सोमवार को अहर्ता पूरी करने वाले दुकानदारों को सौंपी गयी. चाबी मिलते ही दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आयी. जिला परिषद की स्व आय मद से परिसंपत्ति निर्माण के तहत दो तल्ला मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है.

जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने दुकानदारों को विधिवत चाबी सौंपी. कार्यक्रम से पहले जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव समेत अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना की. मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद जिप अध्यक्ष ने फीता काटकर मार्केट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया.

34 दुकानों में 17 का हुआ आवंटन

मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद आमलोगों के विकास के साथ रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. रेलवे द्वारा जमीन अधिग्रहण किये जाने के बाद बची जमीन का बेहतर उपयोग करते हुए मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है. इसका उद्देश्य दुकानदारों और आमलोगों को रोजगार से जोड़ना है.

उन्होंने कहा कि राजगढ़िया रोड स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में कुल 34 दुकानें निर्मित हैं. प्रथम चरण में अहर्ता पूरी करने वाले 17 दुकानदारों को चाबी सौंप दी गयी है, जबकि शेष 17 दुकानों का आवंटन सैरात के माध्यम से किया जायेगा. उनके कार्यकाल में वर्षों से लंबित योजनाओं में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान कर झुमरीतिलैया में दो मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है. तिलैया थाना के सामने निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स को भी फरवरी-मार्च तक जनता को समर्पित करने की योजना है.

जिप अध्यक्ष ने कहा कि मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान मिलने से बेरोजगार युवक स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे. इससे लोगों को बेहतर जीवनयापन का अवसर मिलेगा और जिला परिषद की आय में भी वृद्धि होगी. कार्यक्रम में एएओ राकेश रौशन, जिप कार्यालय के लिपिक वीरेंद्र कुमार, संवेदक गुरु सहाय यादव, राहुल कुमार, गोविंद यादव, सहदेव यादव, अरुण सिंह, साजन कुमार, रामचंद्र यादव, विजय कुमार पासवान, गौतम प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >