विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन

जागरूकता से ही मिलेगा अधिकार : प्रधान जिला जज

जागरूकता से ही मिलेगा अधिकार : प्रधान जिला जज कोडरमा. डोमचांच प्रखंड परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा रमाकांत मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह मौजूद थे. मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि लोग जागरूक होकर अधिकार पा सकते हैं. विधिक जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के हरेक क्षेत्र में लोगों को कानून की जानकारी देना है. विशिष्ट अतिथि सचिव गौतम कुमार ने कहा कि शिविर उद्देश्य समाज में गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़ा जरूरतमंद तथा आम वर्ग को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है. अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता कुमारी ने भी लोगों को आवश्यक जानकारी दी. शिविर में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, पशुपालन, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, जेएसएलपीएस सखी मंडल, अंचल विभाग के साथ कई विभागों के स्टाॅल लगाये गये थे. विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. संचालन न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया. मौके पर प्रखंड पंचायत पदाधिकारी अनिल कुमार, थाना प्रभारी डोमचांच अभिमन्यु पड़िहारी, प्रखंड प्रधान सहायक आइजक जॉन कुमार, न्यायालयकर्मी संतोष कुमार सिंह, बीपीएम सुधीर मुंडा, सहायक रिशु कुमार, महिला पर्यवेक्षिका अनुश्री, रंजू कुमारी ,पीयूष कुमार, रोहित कुमार, सकलदेव यादव, दिनेश यादव, बिंदु सिंह, ममता कुमारी, पीएलवी पाण्डेय शेखर प्रसाद, सुब्रत कुमार मुखर्जी, रविंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार, अनुराग पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >