जयनगर. प्रमुख अंजू देवी तथा ककरचोली पंचायत के मुखिया राजकुमार यादव गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में भाग लेने के लिए कोडरमा स्टेशन से दिल्ली रवाना हुए. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से कुल पांच मुखिया व एक प्रमुख को पंचायती राज भारत सरकार द्वारा निमंत्रण मिला है.
ग्रिजली कॉलेज में सरस्वती पूजा व नेताजी की जयंती
कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया. पूजा अर्चना व हवन पुजारी आशीष पांडेय द्वारा की गयी. पूजन के पश्चात सभी प्रशिक्षुओं, सहायक प्राध्यापकों और गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ में प्रसाद वितरण किया गया. इस दौरान महाविद्यालय में पराक्रम दिवस के अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा राष्ट्र की स्वतंत्रता में योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में डॉ पूजा कुमारी, मनीष कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिंह, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
