करियावां गांव में एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

चोरों ने शॉट सर्किट कर गांव की बिजली आपूर्ति ठप की

वारदात. चोरों ने शॉट सर्किट कर गांव की बिजली आपूर्ति ठप की जयनगर. करियावां गांव में शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने पहले गांव की बिजली आपूर्ति ठप कर दी. उसके बाद तीन घरों को अपना निशाना बनाया. वहां से नकद समेत लाखों के गहने उठा ले गये. घटना की सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक शमशुद्दीन खान दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. ज्ञात हो कि चोरों ने गांव से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट लाइन के तार में शॉट सर्किट की, जिससे पूरे गांव की बिजली चली गयी. इसके बाद अंधेरे का लाभ उठाते हुए इलाही अंसारी के घर से 11 हजार नकद, कपडा, बर्तन और 50 हजार के जेवर की चोरी कर ली. छोटू अंसारी के घर से 25 हजार नकद, कपड़ा, बर्तन व लगभग एक लाख के जेवरात चुरा लिये. वहीं अख्तर उर्फ कल्लू अंसारी के घर से 20 हजार नकद, बेटी की शादी के लिए रखा 50 हजार के जेवर व कपड़े की चोरी कर ली. इस दौरान तमाय निवासी ताज उद्दीन के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया. उल्लेखनीय है 15 दिसंबर को सरमाटांड़ स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी जेवलर्स से चोरों ने करीब दो किलो चांदी के जेवर (जिसकी कीमत 4 लाख रुपये) और दो लाख के सोने के जेवर की चोरी कर ली थी. उसी रात रूपायडीह में गीता देवी के घर से नकद, जेवर व बर्तन की चोरी हुई थी. हासिम मियां के घर से 45 हजार नकद, बर्तन व अन्य सामान चुरा लिये थे. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह बताया कि मामले को लेकर हर बिंदु पर गहन छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >