कोडरमा में निर्माण कार्य के दौरान अचानक गिरा मजदूर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सतगावां में निर्माण कार्य के दौरान उमेश पासवान नामक मजदूर की अचानक गिरकर मौत हो गई. परिवार में मातम का माहौल, प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई.

कोडरमा: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम बाद में निर्माण कार्य के दौरान एक दिहाड़ी मजदूर अचानक गिरकर बेहोश हो गया. आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान ग्राम हलकुस्सा निवासी 40 वर्षीय उमेश पासवान, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, उमेश पासवान रोज की तरह रविवार को भी ठेकेदार के साथ ग्राम बाद में एक घर के निर्माण कार्य में मजदूरी करने गये थे. काम के दौरान अचानक वह गिरकर बेहोश हो गये. साथ काम कर रहे मजदूरों और ठेकेदार ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में मक मजदूर की अचानक गिरकर मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल, प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई।सुधार नहीं हुआ.

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि उमेश धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. रविवार सुबह स्नान और पूजा-पाठ करने के बाद ही वह काम पर निकले थे. ठेकेदार के माध्यम से परिवार को घटना की जानकारी मिली.

अकेले कमाऊ सदस्य थे उमेश

परिजनों के अनुसार, उमेश परिवार के अकेले कमाऊ सदस्य थे. उनके निधन से पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्रों के सामने जीवन-यापन के साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का संकट खड़ा हो गया है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बसुंधरा पेट्रोल पंप के पास बरगद का पेड़ गिरा, सड़क जाम से आवागमन प्रभावित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >