डोमचांच के GS पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे

जीएस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बच्चों ने मनमोहक झांकियां और दही-हांडी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

डोमचांच से सुनील की रिपोर्ट

डोमचांच (कोडरमा). जीएस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न झांकियां, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किये. वहीं दही-हांडी कार्यक्रम में गोविंदाओं की भूमिका आकर्षण का केंद्र रही.

निदेशक नितेश कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों किया सराहना

विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. निदेशक नितेश कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आराधना की जाती है. उप निदेशक नीरज सिंह ने राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं.

‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की’ के लगे जयकारे

प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने भी सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की’ के जयकारे लगाये.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में 30 दिनों में साफ होगा मुर्रामकला डंपिंग यार्ड, DC ने दिये निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >