कोडरमा 110 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

शराब काे बोरे में रखा गया था. जब्त 110 लीटर शराब की कीमत 11 हजार रुपये आंकी गयी है. आरपीएफ ने जब्त शराब व आरोपी को उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.

झुमरीतिलैया: कोडरमा आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक मुर्शीद आलम खान, आरक्षी नरसी मीना, मिंकू कुमार ने 110 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान 21 वर्षीय मनीष कुमार (पिता सूरज प्रसाद निवासी संगत गोपालगंज रोड मानपुर गया) के रूप में हुई है़ बताया गया कि आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 13305 धनबाद सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से गझंडी स्टेशन पहुंचने पर कोच संख्या इसी आर-064025 की तलाशी ली. इसी क्रम में शराब बरामद की गयी. शराब काे बोरे में रखा गया था. जब्त 110 लीटर शराब की कीमत 11 हजार रुपये आंकी गयी है़ आरपीएफ ने जब्त शराब व आरोपी को उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.

जाम से मुक्ति दिलान का आग्रह, एसपी से की मुलाकात

जयनगर. ककरचोली पंचायत के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अर्चना कुमारी ने पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से मुलाकात की. उन्होंने जयनगर थाना क्षेत्र में पिपचो चौक एवं जयनगर बैंक ऑफ इंडिया के पास, भारतीय स्टेट बैंक के समीप एवं पेठियाबागी बाजार में जाम से निजात दिलाने का आग्रह किया़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

Also Read: कोडरमा: बागीटांड स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, डीसी करेंगी झंडोतोलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >