कोडरमा घाटी में दो वाहनों के बीच टक्कर ,कोई हताहत नही

कोडरमा के बंदरचुंवा घाटी में मिनी ट्रक और हाइवा की टक्कर हुई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं।

कोडरमा बाजार :- कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त बंदरचुंवा घाटी के समीप सोमवार को दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गया. टक्कर इतना जोरदार था की दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. राहत की बात है कि दोनों वाहनों के चालक बाल बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक कुरकुरे लोड 709 वाहन (मिनी ट्रक) कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था. घटनास्थल पहुंचते ही पीछे से चली आ रही पत्थर लोड हाइवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के बाद गश्ती पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के लोगों को आवश्यक सहयोग किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Goutam rana

गौतम राणा, कोडरमा बाजार : वर्ष 2004 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. जिला प्रशासन, सदर अस्पताल, कोर्ट कचहरी की खबरों को कवर करते हैं. खोजपरक रिपोर्टिंग के साथ-साथ तथ्यों पर आधारित विशेष खबरें लिखना में रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >