महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा की टीम बनी चैंपियन, हुआ स्वागत

जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है.

झुमरीतिलैया. जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. जामताड़ा में आयोजित 18वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडरमा की टीम ने खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में कोडरमा की टीम ने गढ़वा जिला की टीम को कड़े संघर्ष के बाद टाई-ब्रेकर मुकाबले में दाे अंकों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. प्रतियोगिता के दौरान कोडरमा की खिलाड़ी मनीषा कुमारी ने बेस्ट रेडर अवॉर्ड भी अपने नाम किया. प्रतियोगिता से ट्रॉफी जीतकर कोडरमा लौटने पर खिलाड़ियों का कोडरमा जिला कबड्डी संघ द्वारा स्वागत किया गया. इस जीत में टीम की प्रमुख खिलाड़ी डॉली कुमारी, मनीषा कुमारी, रीता कुमारी, सिम्पी कुमारी, प्रियांशु कुमारी, पूजा कुमारी, मोंटी कुमारी, रूबी कुमारी, साक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, गौरी कुमारी एवं सोनाली कुमारी शामिल थीं. टीम के कोच जितेंद्र कुमार एवं मैनेजर नवाज दिलशान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की. ज्ञात हो कि कोडरमा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में हुआ चयन. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मनीषा कुमारी, डॉली कुमारी एवं रीता कुमारी का चयन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया है. जहां वे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतियोगिता हैदराबाद गांचीबोली कबड्डी इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगी. जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह व अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को इस सफलता के लिए बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >