कोडरमा स्टेशन पर मना पावर डे, मांगों को लेकर उठी आवाज

कोडरमा स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने पावर डे मनाया. रेल प्रशासन से रिक्तियां भरने और ड्यूटी के घंटों में सुधार की प्रमुख मांगें रखी गईं.

झुमरीतिलैया: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को कोडरमा स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर विकास कुमार की अध्यक्षता में पावर डे मनाया गया. इस दौरान 11 अगस्त 1997 को संगठन द्वारा ट्रेनों को सभी सिग्नलों पर दो मिनट रोककर चलाने के आंदोलन को याद किया गया. आंदोलन को सफल बनाने वाले एवं बलिदान देने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी गयी.

रेल प्रशासन से इन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की गयी

कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी की मांगों का समर्थन करते हुए रेल प्रशासन से इन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की गयी. इसमें स्टेशन मास्टर कैडर की रिक्तियां भरने, 12 घंटे की ड्यूटी समाप्त करने, बिना सीलिंग सभी को रात्रि भत्ता देने, आइआरटी/आइडीटी नीति को सुव्यवस्थित करने और आगरा की घटना की जांच रिपोर्ट जारी करने की मांग शामिल है.

विकास चंद्र यादव ने पावर डे की बतायी महत्ता

विकास चंद्र यादव ने पावर डे की महत्ता बतायी. शंभु शंकर ने संगठन के विकास पर चर्चा की. टीआई अरविंद कुमार सुमन ने संगठन की मजबूती पर विचार रखे. मौके पर अजय कुमार, अंशुमान नंदन, प्रकाश कुमार, सुनील कुमार रजक, कुमार आशुतोष सिन्हा, जितेंद्र कुमार, गणेश कुमार मोदी, संजय कुमार राजन, उमेद्र कुमार, बालमुकुंद कुमार, सुनील कुमार, आरआर तिर्की सहित स्टेशन के कई स्टेशन मास्टर मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >