कोडरमा डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कोडरमा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया.

कोडरमा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, मुख्य प्रवेश द्वार, चारदीवारी, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अग्निशमन व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. डीसी ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव तथा वेयरहाउस परिसर की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर मामले में मंत्री इरफान अंसारी का बीजेपी पर हमला, बोले- कथित घोटाले की हो जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >